आपकी इमेज आपके ब्राउज़र में ही प्रोसेस होती हैं — Cloud HD (Pro, वैकल्पिक) एकमात्र अपवाद है

UPSC फोटो साइज़ कम करें

UPSC CSE, IFS, CDS, NDA — सभी फॉर्म के लिए फोटो और सिग्नेचर को सही साइज़ में कम्प्रेस करें। मुफ्त, प्राइवेट, ब्राउज़र में।

मुफ़्त, साइनअप नहींऑफ़लाइन चलता हैअपलोड कभी नहीं
📸
शुरू करने के लिए इमेज यहाँ छोड़ेंइमेज चुनने के लिए टैप करें
PNG, JPG, WebP, AVIF, HEIC, BMP, SVG, GIF, TIFF
Pro टूल Pro
प्लैटफ़ॉर्म
Pro
ProInstagram, LinkedIn, X, YouTube, WhatsApp और अन्य के लिए एक-क्लिक प्रीसेट अनलॉक करता है।Pro प्लान देखें
रिस्पॉन्सिव सेट
Pro
इस रूप में भी निर्यात करें
Pro
फ़ॉर्मैट में किया गया आपका चुनाव हमेशा सुरक्षित रहता है। ये उसी छवि की और प्रतियाँ जोड़ते हैं — हर फ़ॉर्मैट की एक, ऊपर दी गई हर चौड़ाई पर — सब एक ही ZIP में।
Pro के साथ: 1 छवि → अधिकतम 17 फ़ाइलें · आपके मूल से बड़ी चौड़ाई कभी नहीं बढ़ाई जाती, इसलिए वे सब मिलकर एक ही फ़ाइल बन जाती हैं।
ProPro रेस्पॉन्सिव इमेज सेट और कई फ़ॉर्मैट में एक्सपोर्ट खोलता है, सब एक ही ZIP में।Pro प्लान देखें
रीनेम पैटर्न
Pro
सेव किए गए प्रीसेट
Pro
ProPro सहेजे गए प्रीसेट खोलता है — अपना रेस्पॉन्सिव सेट, फ़ॉर्मैट, वॉटरमार्क, कोडेक और नाम बदलने का टेम्पलेट एक नामित प्रोफ़ाइल में बाँधें और एक ही क्लिक में लागू करें।Pro प्लान देखें
हमेशा मुफ़्तऑफ़लाइन तैयारज़ीरो टेलीमेट्री
Why MiniPx

उनके लिए बना जिन्हें परवाह है कि उनकी इमेज कैसे सफ़र करती हैं।

100%डिवाइस पर
यह कंप्रेसर कभी कुछ अपलोड नहीं करता।
हर बाइट आपके ब्राउज़र में प्रोसेस होती है। न कोई कॉपी, न कोई निशान। Cloud HD — 7 AI टूल पर सिर्फ़ Pro के लिए उपलब्ध विकल्प — साइट का इकलौता अपवाद है।
50–90%छोटा
ईमानदार कंप्रेशन।
मल्टी-पास एन्कोडिंग जो आपकी इमेज का ख़याल रखती है। गुणवत्ता में कोई चुपचाप गिरावट नहीं।
5प्रति बैच फ़ाइलें
कोई कोटा नहीं। कोई क्रेडिट नहीं। कोई वॉटरमार्क नहीं।
मुफ़्त स्तर पर एक बैच में पाँच फ़ाइलें, बैच असीमित — Pro यह सीमा हटा देता है। कंप्रेशन में असली सीमा सिर्फ़ आपका डिवाइस है, क्योंकि काम आपका डिवाइस ही करता है; सिर्फ़ Pro Cloud HD रन गिने जाते हैं।
8फ़ॉर्मैट
हर आधुनिक फ़ॉर्मैट में सहज।
PNG · JPG · WebP · AVIF · BMP · SVG · GIF · TIFF
MiniPx
सेटिंग्स
मोड
फ़ॉर्मैट
कंप्रेशन
कस्टम क्वालिटी
65%
सबसे छोटाअधिकतम
अधिकतम चौड़ाई
गोपनीयता
EXIF डेटा हमेशा हटाया जाता है
हर आउटपुट से GPS लोकेशन, डिवाइस की जानकारी और टाइमस्टैम्प हट जाते हैं
और टूल
सब कुछ आपके डिवाइस पर ही रहता है।

UPSC फोटो साइज़ कम करेंमुफ़्त, तेज़ और निजी

UPSC का फॉर्म भरते समय सबसे आम परेशानी — फोटो और सिग्नेचर का साइज़। फोन से ली गई फोटो 3-8MB होती है, और UPSC 20-200KB माँगता है। गलत साइज़ अपलोड करने पर फॉर्म reject हो सकता है।

ध्यान दें: इंटरनेट पर बहुत जगह UPSC फोटो की लिमिट 300KB लिखी मिलती है। UPSC की अपनी गाइड — Instructions for Uploading the Photo & Signature, upsconline.nic.in पर — में लिमिट 20-200KB है, 300KB नहीं। इस पेज के सारे नंबर उसी दस्तावेज़ से हैं।

सबसे बड़ी गलती — सिंगल सिग्नेचर। UPSC को ट्रिपल सिग्नेचर चाहिए: सफेद कागज़ पर काली स्याही से तीन बार, एक के नीचे एक, बीच में जगह छोड़कर साइन करें और तीनों को एक ही इमेज में स्कैन करें। एक सिग्नेचर वाली फाइल reject हो जाती है, चाहे उसका साइज़ बिल्कुल सही हो।

लाइव फोटो अब ज़रूरी है। वेबकैम से या QR कोड स्कैन करके मोबाइल से लाइव फोटो खींचनी होगी, और UPSC उसे आपकी अपलोड की गई फोटो से मिलाता है। दोनों मैच न हों तो आगे नहीं बढ़ पाएंगे — इसलिए फोटो असली और हाल की होनी चाहिए।

MiniPx से आप अपनी फोटो और सिग्नेचर को एकदम सही साइज़ में ला सकते हैं — और पूरा काम आपके ब्राउज़र में होता है। कोई ऐप नहीं, कोई सर्वर अपलोड नहीं।

UPSC फोटो requirements

डॉक्यूमेंटसाइज़ रेंजफॉर्मेटMiniPx सेटिंग
फोटोग्राफ (फाइल नाम: photo)20-200KBJPGWidth 400-800px, Quality 70-80%
ट्रिपल सिग्नेचर (फाइल नाम: signature)20-100KB, 350-500 pxJPGWidth 500px, Quality 60-75%
ID प्रूफ स्कैन100-300KBJPEG / PDFWidth 800px, Quality 70%

फोटो कम्प्रेस करने का सही तरीका

UPSC फोटो के लिए कोई पिक्सल साइज़ तय नहीं करता — शर्त यह है कि आपका चेहरा फ्रेम का 75% (तीन-चौथाई) भरे, सिर बीच में हो, दोनों कान दिखें, आँखें खुली हों और बालों से ढकी न हों। बैकग्राउंड सादा सफेद। फोटो पर साइन न करें।

फोटो को उसी हिसाब से crop करें, फिर MiniPx में width 400-800px और JPEG quality 70-80% रखें। इससे साइज़ 80-180KB के बीच आता है — UPSC की रेंज के बीच में।

सिग्नेचर कैसे कम्प्रेस करें

सादे सफेद कागज़ पर काली स्याही से तीन बार साइन करें — एक के नीचे एक, बीच में साफ जगह छोड़कर। तीनों को एक ही इमेज में स्कैन करें (लाइन वाला या रंगीन कागज़ नहीं)। MiniPx में width 500px रखें और JPEG quality 60-75% सेट करें, ताकि इमेज 350-500 पिक्सल और 20-100KB के अंदर रहे।

यहाँ नीचे की लिमिट भी उतनी ही सख्त है — 20KB से नीचे गया सिग्नेचर भी स्पेसिफिकेशन से बाहर है। अगर फाइल 20KB से छोटी हो जाए तो quality बढ़ाएँ।

आम गलतियाँ

फोटो को बहुत ज़्यादा कम्प्रेस मत करें — 20KB UPSC की न्यूनतम लिमिट है, इसलिए उससे छोटी फाइल भी reject होती है। 80-180KB का रेंज सबसे safe है। दूसरी आम गलतियाँ: सिंगल सिग्नेचर अपलोड करना, चेहरा फ्रेम में बहुत छोटा रखना, और पुरानी फोटो लगाना जो लाइव फोटो से मैच न करे। SSC या IBPS जैसे छोटे साइज़ चाहिए तो फोटो को 50KB में करें गाइड पढ़ें।

यह कैसे काम करता है

  1. फोटो और ट्रिपल सिग्नेचर तैयार करें: सादे सफेद बैकग्राउंड पर हाल की फोटो, जिसमें चेहरा फ्रेम का 75% भरे। सिग्नेचर सफेद कागज़ पर काली स्याही से तीन बार, एक के नीचे एक।
  2. MiniPx में डालें: minipx.com खोलें और फाइल को ड्रैग करके डालें।
  3. JPG सेटिंग्स सेट करें: फोटो: width 400-800px, quality 70-80%। ट्रिपल सिग्नेचर: width 500px, quality 60-75%।
  4. दोनों लिमिट चेक करें: फोटो 20-200KB के बीच, सिग्नेचर 20-100KB और 350-500 px के बीच होना चाहिए — ऊपर की और नीचे की, दोनों लिमिट मायने रखती हैं।
  5. सही नाम से सेव करें: फाइलों को photo.jpg और signature.jpg नाम से सेव करके UPSC पोर्टल पर अपलोड करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

UPSC फोटो कितने KB की होनी चाहिए?
UPSC फोटोग्राफ 20-200KB (300KB नहीं) और ट्रिपल सिग्नेचर 20-100KB, 350-500 पिक्सल। JPG फॉर्मेट ज़रूरी है। 80-180KB का रेंज सबसे अच्छा है — न ज़्यादा भारी, न लिमिट के किनारे।
UPSC फोटो 200KB है या 300KB?
20KB से 200KB। 300KB का आँकड़ा कई वेबसाइटों पर मिलता है पर UPSC की अपनी गाइड — Instructions for Uploading the Photo & Signature, upsconline.nic.in पर — उससे मेल नहीं खाता। 200KB के अंदर रखेंगे तो हर हाल में सही रहेंगे।
क्या फोन से UPSC फोटो कम्प्रेस कर सकते हैं?
हाँ। MiniPx फोन के ब्राउज़र में पूरी तरह काम करता है। Chrome या Safari में खोलें, फोटो चुनें, सेटिंग करें, डाउनलोड करें।
UPSC सिग्नेचर कैसे बनाएँ?
सादे सफेद कागज़ पर काली स्याही से तीन बार साइन करें — एक के नीचे एक, बीच में जगह छोड़कर। तीनों को एक इमेज में स्कैन करें। MiniPx में width 500px और quality 60-75% सेट करें, ताकि 20-100KB और 350-500 पिक्सल के अंदर रहे।
UPSC तीन सिग्नेचर क्यों माँगता है?
आयोग को बाद के चरणों में मिलान के लिए कई नमूने चाहिए होते हैं। यह नियम अपेक्षाकृत नया है, इसलिए अब भी बहुत लोग एक ही सिग्नेचर अपलोड कर देते हैं — और फाइल का साइज़ सही होने के बावजूद वह reject हो जाती है।
लाइव फोटो क्या है, क्या इसे छोड़ सकते हैं?
नहीं। वेबकैम से या स्क्रीन पर दिख रहे QR कोड को मोबाइल से स्कैन करके लाइव फोटो खींचना अनिवार्य है। UPSC उसे आपकी अपलोड की गई फोटो से मिलाता है; मैच न होने पर आप आवेदन आगे नहीं बढ़ा सकते।
फोटो reject हो रही है — क्या करें?
चेक करें कि फॉर्मेट JPG है, साइज़ 20-200KB के बीच है, चेहरा फ्रेम का 75% भर रहा है, दोनों कान दिख रहे हैं और बैकग्राउंड सादा सफेद है। बहुत ज़्यादा कम्प्रेस करने से बचें — 20KB से नीचे भी reject होता है।
क्या मेरी फोटो सुरक्षित है?
MiniPx में सब कुछ आपके ब्राउज़र में होता है। आपकी फोटो, सिग्नेचर, या ID प्रूफ कहीं अपलोड नहीं होते। पूरी तरह प्राइवेट।

सभी इमेज टूल्स

AI टूल्स

कन्वर्ट करें

आकार बदलें

प्लेटफ़ॉर्म के लिए कंप्रेस

टूल्स और यूटिलिटीज़

तुलना

उपयोग के अनुसार समाधान